ब्रेथ ईजी द्वारा मिडिया कर्मी एवं परिजनों के लिए लगायी गयी नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

ब्रेथ ईजी द्वारा मिडिया कर्मी एवं परिजनों के लिए लगायी गयी नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर।

वाराणसी

ब्रेथ ईज़ी चेस्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल अस्सी वाराणसी द्वारा दिनांक 6 सितंबर 2023 को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन मिडिया कर्मी एवं उनके परिजनों के लिए मैदागिन स्थित पत्रकार भवन किया गया जिसमे 127 मिडिया कर्मी एवं उनके परिजनों का स्वास्थ परिक्षण ब्रेथ ईजी अस्पताल के वरिष्ठ श्वांस टी.बी एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ.एस.के पाठक के नेतृत्व में किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन ब्रेथ इजी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ.एस.के पाठक पत्रकार संघ के अध्यक्ष डाक्टर अत्रि भारद्वाज महामंत्री अखिलेश मिश्रा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा मंत्री विनय शंकर सिंह वह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस चिकित्सा शिविर में मरीजों का कंप्यूटर मशीन द्वारा फेफड़े की जाँच, रक्त में ऑक्सीजन मात्रा की जाँच ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की जाँच एलर्जी खराटे अस्थमा सीओपीडी आईएलडी आदि जैसी गंभीर बीमारियो की जाँच की गयी। चिकित्सा शिविर में आए सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस.के पाठक ने बताया ब्रेथ ईज़ी अस्पताल पूर्वांचल का एक मात्र अग्रणी चेस्ट केयर अस्पताल बन गया है जहाँ पर मरीजो का कम समय व कम खर्च में जाँच ईलाज व भर्ती की उत्कृष्ट सुविधा मिल जाती है I ब्रेथ जी समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता रैली कैंप करके लोगो को श्वास रोगों के प्रति सजग कराता रहता है जो एक स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है। डॉ. पाठक ने आगे बताया ब्रेथ ईजी में अब तक 1.5 लाख से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया 50000 से ज्यादा मरीजों की जान बचायी गयी हैं जोकि गंभीर श्वांस की बीमारी से ग्रसित थे I हजारों स्वास्थ जन जागुरूकता रैली भी निकाली गई
विगत 15 वर्षो में ग्रामीण कस्बों एवं शहरी क्षेत्र में 3000 से ज्यादा निःशुल्क स्वास्थ कैंप लगाए गए आम नागरिकों स्वस्थ लाभ पहुंचाया गया ब्रेथ ईजी द्वारा विगत २० वर्षों में अब तक 50000 से अधिक जनरल प्रेक्टिसनर व स्वास्थकर्मियों को विभिन्न मेडिकल सेमिनार द्वारा प्रशिक्षित किया जो दमा टी.बी एलर्जी आदि बीमारी का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
पत्रकार संघ व प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने बताया ब्रेथ ईजी द्वारा समय-समय पर विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन एवं स्वास्थ जागरूकता रैली किया जाता रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में इस उलेखनीय योगदान के लिए ब्रेथ ईजी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस.के पाठक को शुभकामना देता हूँ डॉ पाठक एक कुशल चिकित्सक के साथ-साथ एक समाज सेवक भी हैं जो समय-समय पर गरीब एवं असहाय मरीजों की सेवा करते रहते हैं।
पत्रकारों ने बताया की ब्रेथ ईजी पूर्वांचल का एक मात्र उत्कृष्ट टीबी चेस्ट एलर्जी केयर हॉस्पिटल है जहां पर चेस्ट रोग का सटीक जांच ईलाज कम समय में हो जाता है। ब्रेथ ईजी का मानना हैं कि कम समय में सटीक जांच वा इलाज मरीज मरीजों को पैसे की बचत के साथ समय की। भी बचत हो जाता है इसके लिए डॉ. पाठक एवं ब्रेथ ईजी टीम का सतत प्रयास करता रहता हैं।
ब्रेथ ईजी विगत 15 वर्षो में स्वास्थ सम्बंधित रोगों के बचाव व उपचार के लिए पूर्वांचल में एक स्तभ बिंदु बन गया है जहा पर गंभीर स्वास के मरीज एलर्जी व टी.बी.के मरीज का इलाज कम समय व कम खर्च में संभव हो जाता है। ब्रेथ ईजी मे अब प्रत्येक शुक्रवार को मरीजों को निः शुल्क ओपीडी की भी सुविधा दी जा रही हैं। डॉ.पाठक ने बताया ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी का गठन समाज को जागरूक करने के लिए किया गया हैं। यह संस्था गाँव व आस-पास के क्षेत्र के हर उस वर्ग के लोगो को चिकित्सकीय सहायता करता है जिसे उसकी जरूरत हैं ताकि हम एक स्वस्थ्य भारत के निर्माण में अपनी मुख्य भूमिका निभा सके I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks