श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थानावार मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों की तैनाती
जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु थानावार लगाई ड्यूटी

एटा ~ एटा 6 सितम्बर 2023 गत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 7 सितम्बर को मनाया जाएगा तथा 8 नवम्बर को भी मंदिरों में पूजा अर्चना होने के कारण भीड़ होने की संभावना रहेगी। जनपद में संवेदनशीलता को दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु थानावार मजिस्ट्रेट ड्यूटियां लगाई गई हैं।
जिला मजिस्ट्रेट प्रेम रंजन सिंह के आदेशानुसार एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर को थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, बागवाला, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर को थाना मारहरा, मिरहची, पिलुआ एवं एएसडीएम, क्षेत्राधिकारी सकीट को थाना मलावन,सकीट,रिजोर एवं एसडीएम अलीगंज, क्षेत्राधिकारी अलीगंज को थाना अलीगंज, जैथरा, राजा का रामपुर, नयागांव, जसरथपुर एवं एसडीएम जलेसर, क्षेत्राधिकारी जलेसर को थाना जलेसर, अवागढ़,सकरौली, निधौलीकलां की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि तैनात अधिकारीगण अपने