
एटा में अधिवक्ताओ ने निकाली बाइक रैली।
–कानून सबके लिए बराबर:-गिरीश चंद्र शर्मा,
एटा,
एटा बार एशोसिएशन के सभागार में बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में हापुड़ में पीड़ित अधिवक्ताओ को न्याय न मिलने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।और हापुड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।अधिवक्ताओ ने कचहरी परिसर से तहसील सदर एटा तक बाइक रैली निकाली।और पुलिस की लाठीचार्ज का घोर विरोध भी किया। इस अवसर पर बार के महासचिव गिरीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, हापुड़ में पुलिस ने निहत्थे अधिवक्ताओ पर लाठी चार्ज करके कानून का घोर उल्लंघन किया गया, और अधिवक्ताओ के मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाई है।इसलिए दोषी पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए, और हम अधिवक्ताओ को न्याय मिलना चाहिए, न्याय न मिलने तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश का पूर्व पालन करते हुए एटा में अधिवक्ता अपना संघर्ष जारी रखेगे। बार के अध्यक्ष अशोक सिकरबार ने कहा कि हापुड़ के जिलाधिकारी, एसएसपी को हटाने की हमारी मांग की।बार के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सिकरबार ने कहा कि पुलिस की गुंडागर्दी हम किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही करेंगे उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्सन एक्ट लागू होना चाहिए।
इस अवसर पर अधिवक्ताओ में बार के अध्यक्ष अशोक कुमार सिकरबार, महासचिव गिरीश चन्द्र शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यय उदयराज सिंह सोलंकी, उपाध्यय रमेश राजपूत, जगह वाष्णेय, के0पी0सिंह, रवि कुमार, पंकज कुमार उपाध्याय, देवेंद्र कुमार लोधी, सूर्य प्रताप सिंह, संतीश, अनुज उपाध्याय,लोकेंद्र सिंह, अनुज कुमार, देवेन्द्र पांडेय,नरेंद्र कुमार, ललित पचौरी, मनवीर सिंह,नैना शर्मा, सरिता कुमारी ,प्रशांत यादव,अर्जुन यादव आदि सेकड़ो अधिवक्ता ओ ने आंदोलन में भाग लिया।