5 लाख रुपए लूट के आरोप में , 6, गिरफ्तार , पुलिस मुठभेड़ में एक घायल

5 लाख रुपए लूट के आरोप में , 6, गिरफ्तार , पुलिस मुठभेड़ में एक घायल ।
कासगंज,दिनांक ,06सितम्बर को कासगंज स्टेट बैंक कालोनी निवासी हर्षल बंसल पुत्र मुकेश चन्द्र ने थाना सोरों पुलिस पुलिस को लिखित तहरीर दी कि उनके दो कर्मचारी सेल्समैन ई-रिक्शा चालक अभिषेक पुत्र शिशु पाल और गोपाल माहेश्वरी पुत्र दयाशंकर तकादे के पैसे , पांच लाख रुपए लेकर ई-रिक्शा से कासगंज आ रहे थे कि एआरटीओ आफिस के पास तीन लोगों ने रुपए लूट लिए। इस तहरीर पर थाना सोरों में मुअसं 473/23धारा 392के तहत् मुकदमा दर्ज़ किया गया।4/5 की रात को वाहन चैकिंग के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने तथा पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ गोली चलाए जाने तथा पैर में गोली लगने से घायल कमल सिंह पुत्र शिवनारायण से कड़ाई से पूछताछ में लूट के घटनाक्रम को उजागर किया । कमलसिंह ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा चालक अभिषेक ने लूट का पूरा खाका तैयार किया। जिसके मुताबिक हमारे साथियों ने घटना को अंजाम दिया ।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे और क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ,एस ओ जी टीम, थाना सोरों पुलिस को घटना के अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी जिन्होंने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अन्दर छह अभियुक्तों को दो अवैध तमंच्चे ,दो जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा लूट के 3लाख ,90 हजार रुपए बरामद कर लिए।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि एक लाख रुपए कमल सिंह से बरामद होने के बाद लूटा गया कैश बरामद हो गया है उन्होंने बताया कि उप महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर द्वारा पुलिस पार्टी को 50,000 रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम प्रहलाद पुर , अनुज पुत्र पप्पू निवासी उपरोक्त , अंकित पुत्र सत्यपाल , निवासी उपरोक्त , थाना सोरों , विकास पुत्र राम महेश , अभिषेक पुत्र शिशु पाल निवासी आवास विकास कालोनी कासगंज , अंशुल पुत्र संजीव निवासी गंगा गढ़ थाना सोरों बताए जाते हैं।
डॉ विनय शौनक कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks