जिले के विकास को रफ्तार देने के साथ ही होगी जनसुनवाई को प्राथमिकता ………प्रेमरंजन सिहं

एटा ! आज मगंलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नवागत युवा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं ने कहा कि उनका प्रथम उद्देश्य होगा इस पिछडे जिले को तीव्रगति से विकास की अग्रसर करते हुऐ जनता जनार्दन की गंभीर समस्याओं को प्रतिदिन जनसुनवाई को दौरान शीघ्र समाधान के लिऐ प्राथमिकता !
डीएम प्रेमरजंन सिहं ने आगे कहा कि आई.ए.एस. बनने से पूर्व उन्होने वर्ष 2012 में आई.पी.एस. बनकर मणिपुर में कार्य किया ! उन्होने कहा कि बैसे तो वह बिहार के जिला औरंगाबाद के मूल निवासी रहे हैं , परन्तु पिताजी गोरखपुर रेलवे में इंस्पेक्टर के पद पर रहे , इसलिऐ शिक्षा दीक्षा इंटर तक गौरखपुर में ही समपन्न हुई , उसके बाद उन्होने बी.टेक.मैकेनिकल से किया ! उन्होने बताया कि आई.ए.एस. बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिगं एस.डी.एम. के रूप में गाजियाबाद हुई फिर उन्नाव एवं प्रयागराज में सीडिओ तथा सिचांई विभाग में विशेष सचिव रहने के पश्चात गौरखपुर व अलीगढ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष तथा संतकबीर नगर में जिलाधिकारी रहा हूं ! नवागत जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिहं ने कहा कि मीडिया बंधु जिले के विकास व अन्य गंभीर मुद्दों पर कभी भी दोपहर 12 बजे आकर मिलकर अपने सुझाव एवं विचार दे सकते है ! उन्होने कहा कि मीडिया के सहयोग से जिले के चहुंमुखी विकास के लिऐ यदि वह कुछ कर सकेंगे तो उसके सुखद परिणाम जिले के नागरिकों को मिल सकेगें !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks