विश्व हिन्दू परिषद् का स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही नवीन कार्यकरिणी गठित

एटा ! निधौलीकलां कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल की नवगठित कार्यकारणी द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम समपन्न किया गया !
मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद् ब्रज प्रांत के राजेश सिंह प्रांत संगठन मंत्री ने बताया 3अगस्त से 10अगस्त तक पूरे भारत में विश्व हिन्दू परिषद् के स्थापना दिवस कार्यक्रम, संगोष्ठिया, शोभायात्राओं के माध्यम से विहिप अपने इस श्री कृष्ण जन्माष्टमी से 60वें वर्ष की यात्रा आरंभ करने जा रहा है जिसे षष्ठपूर्ति के रुप में 2024 में 60 वर्ष पूर्ण करने तक बड़े व भव्य आयोजन तथा कार्यक्रमों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य करेगा विहिप ने अपनी स्थापना से 500वर्ष के हिंदुओं के आस्था अयोध्या में श्री राम मंदिर की लड़ाई व जनवरी अगले वर्ष प्राण प्रतिष्ठा कर दर्शनार्थ श्रद्धालुओं के लिए खोला जायेगा, श्राइन बोर्ड अमर यात्रा आंदोलन, रामसेतु आंदोलन, 5000 से अधिक सेवा कार्य जिनमें वृद्धाश्रम, स्कूल, संस्कार शालाएं , सिलाई केंद्र आदि कार्य करता आ रहा है ! आज के परिदृश्य भारी संख्या में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती द्वारा मठ मंदिर सामाजिक गतिविधि का केंद्र बने ।संस्कारित युवा हिन्दू धर्म के प्रति आस्था वाले राष्ट्र भक्त युवाओं के निर्माण का कार्य बजरंग दल कर रहा है।
शिवांग गुप्ता जिलामंत्री द्वारा राजीव गुप्ता नगर अध्यक्ष, मंजीत सिंह गौ रक्षा प्रमुख , गौरव परमार सेवा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् तथा गगन महाजन नगर संयोजक, सुशील यादव सह संयोजक,राम गुप्ता सुरक्षा प्रमुख,सनी जैन विद्यार्थी प्रमुख शैलेंद्र राजपूत गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल के दायित्वों की घोषणा कर शौर्य जागरण यात्रा निमित कार्ययोजना से अवगत कराया।
कार्यक्रम में मातादीन यादव संपर्क प्रमुख, अरविंद सिसौदिया सेवा प्रमुख, दीपक नगर कार्यवाह आरएसएस से सुनील चौहान, राजेश चौहान विहिप जिला से लोकेश गुप्ता धर्म जागरण, नीरज गुप्ता बीजेपी आदि से मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks