
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार शासन की मंशानुरूप जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम पिपहरा से अवैध कच्ची शराब बेचते हुये 01 अभियुक्त सोनू पुत्र छोटेलाल को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- सोनू पुत्र छोटेलाल निवासी पिपहरा थाना जैथरा जिला एटा
बरामदगी का विवरण
- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- उ0नि0 नरेश कुमार
- हे0का0 सतीश चन्द्र
- का0 सुशील कुमार