
डिलारी :आगामी पर्व बकरीद के मद्देनजर गुरुवार को डिलारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र से मुस्लिम समुदाय के लोग और मस्जिदों के इमाम भी शामिल हुए। जिन्हें सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर विशाल यादव ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। वही क्षेत्राधिकारी सदर विशाल यादव ने कहा बकरीद की नमाज घर पर होगी। बिना जरूरत घरों से बाहर न निकले। त्योहार को घर पर ही मनाए। सामाजिक दूरी बनाए रखें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कुर्बानी के अवशेष को इधर उधर नही फेकना है। उसे उचित स्थान पर मिट्टी के नीचे दबाएंगे। उन्होंने कहा की प्रतिबन्धित पशुओ की कुर्बानी ना ऐसा पाये जाने पर कार्य कर दंडित किया जायेगा | मातहतों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्व में दखल देने वाले सम्भावित सरफिरों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही कोरोना के मद्देनजर मास्क प्रयोग करने समय समय पर साबुन से हाथ धुलने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की।