ऑनलाइन टेण्डर के बजाय ऑफलाइन टेण्डर डाल अपनो को बांटी रेवड़ी
करीब डेढ़ दर्जन सभासदों ने जताया विरोध किया प्रदर्शन

एटा – एटा 4 सितंवर एटा नगर पालिका परिषद में टेंडर के नाम पर खुलेआम भ्रस्टाचार ब्याप्त हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता पत्नी पकंज गुप्ता एड. पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एटा। भाजपा प्रत्याशी की सीट पर सुधा गुप्ता ने चुनाव लड़ा जीत हासिल करने वाद अब खुलेआम मनमाने तरीके से कार्य कराया जाता हैं। जबकि ऑन लाइन टेण्डर प्रणाली जारी होने के बाबजूद ऑफ लाइन टेण्डर डलबा कर अपने चहेतों (करीबियों) को जारी किये गये। जिसका विरोध करीब डेढ़ दर्जन सभासदों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध किया। सभासदों के विरोध प्रदर्शन का नगर पालिका परिषद अध्यक्षा सुधा गुप्ता पर किंचित मात्र भी फर्क नहीं दिखा। सत्ता की हनक इस तरह हावी हैं। नगर पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता कि उन्हें नियम विरुद्ध कार्य भी नहीं दिखाता। विकास के मुद्दे पर शहर की जनता ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्षा मीरा गांधी को बुरी तरह जनता ने नकार दिया। जनता ने अध्यक्षा सुधा गुप्ता को इस लिये चुना था कि सत्ताधारी पार्टी से हैं। जनपद के विकास में अवरोध उत्पन्न नहीं होगा शहर का विकास जोरों से कराया जायेगा। जनपद में चंहुओर विकास होगा। किन्तु नगर पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता ने शहरवासियों के विस्वास के साथ कुठाराघात किया । बीते दिनों बर्षात में शहर की सारी गालियां ऑफिस जलमग्न दिखाई दिये। 12 घण्टों में शहर में आवागमन बाधित रहा। बर्षात से पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्षा सुधा गुप्ता ने नालियों की शिल्ट व सफाई नही कराई जिसके कारण शहर में बर्षात होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। सत्ता की हनक में डूबी पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता योगी आदित्यनाथ की सरकार की जीरो टॉलरेंश नीति की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहीं हैं। सत्ताधारी पार्टी से होने के कारण भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या से लेकर भाजपा विधायक सभी कुम्भकर्णी नींद में सोये हुये। आश्चर्यजनक तो तब और लगता सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड जिन्होंने सुधा गुप्ता को चुनाव जीतने के लिये ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर चुनाव में जीत दर्ज कराई आज खुद विधायक विपिन वर्मा डेविड भी अपनी आंखों पर पट्टी बाँधकर कुम्भकर्णी नींद में डूबे हैं। शहर की जनता ने जिस विश्वास पर जीत दिलाई आज वही जनता स्वम् को ठगा हुआ महशूस कर रही हैं। एटा नगर पालिका परिषद भगवान भरोसे हैं। देखते हैं इन डेढ़ दर्जन सभासदों के विरोध पर योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार संज्ञान लेकर कार्यवाही करती हैं। या नहीं संज्ञान लेती भी या नहीं। जीरो टॉलरेंश के दाबे करने बाली योगी सरकार में उन्हीं के पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यों में खुलेआम भ्रस्टाचार किया जा रहा हैं। भ्रस्टाचार मुक्त का नारा देने बाली भाजपा स्वम् भ्रस्टाचार युक्त प्रतीत होती नजर आती हैं।
इस अवसर पर करीव डेढ़ दर्जन सभासद उपस्थिति रहे।