दिन से लापता मां- बेटी घर में मिले खून के धब्बे।

दो दिन से लापता मां- बेटी घर में मिले खून के धब्बे।

बिहार

मुंगेर में शुक्रवार से एक महिला और उसकी 3 साल की बच्ची गायब है। मायके वाले ने दोनों की हत्या होने की आशंका जाहिर की है। महिला के भाई को परोस के लोगों ने बताया कि उसकी बहन के घर ताला लगा है। जब वो वहां पहुंचा तो देखा कि घर बंद है।

गेट और बगल की दीवार पर खून के दाग दिखाई दिए। उसने ताला तोड़ा तो देखा कि कमरे के अंदर खून बिखरा पड़ा था। घर में हर जगह खून के धब्बे थे। चादर बेड बाल्टी और फर्श पर खून के निशान मिले।

ग्रामीणों ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह 4:00 बजे गोली चलने की आवाज आई थी। मेरी बहन और भांजी की हत्या हुई है और उसका पति फरार हो गया है।

घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र की करहरिया दक्षिणी पंचायत में पड़ने वाले खरिया पूर्वी टोला गांव की है। लापता महिला की पहचान 25 साल की गुड़िया देवी और उसकी 4 साल की बेटी दिव्या रानी के रूप में हुई है।

भाई अमित कुमार बताया कि शनिवार को वो अपनी बहन के घर पहुंचा था। घर बाहर से लोक था। पता चला सब फरार है। आसपास में रहने वाले उनके पाटीदार भी फरार है। फिर घर को तोड़ा तो अंदर जगह-जगह खून था। चादर भी खून से सना था। बाल्टी, कंबल में भी खून के धब्बे थे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। किसी का भी कुछ पता नहीं चला है।

मेरी बहन का मर्डर हुआ है। बहुत सारा खून बिखरा पड़ा था। भाई बोला कि मेरे जीजा बाइक मांग रहे थे। कॉल करके गाली गलौज कर रहे थे। दीदी राखी के दिन आई थी लेकिन वापस ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। हमने समझा कर भेज दिया।एक सितंबर की रात को दीदी से आखरी बार बात हुई थी। दूसरे दिन से दोनों के नंबर ऑफ आ रहे थे।

लापता पति का नाम सुमित कुमार उर्फ बाबू लाल सिंह है। करीब 5 साल पहले ही उसकी गुड़िया से शादी हुई है। शुक्रवार की रात से ही महिला की मायके वाले उसे फोन करने का प्रयास कर रहे थे।, लेकिन मोबाइल से संपर्क नहीं हो पा रहा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए खरिया गांव में ही मैने अपनी चचेरी मौसी की बेटी को फोन किया तो उसने बताया कि गांव में चर्चा है की गुड़िया के पति ने ही उनकी हत्या कर दी है।

यह सुनकर शनिवार को वह पहुंचा था और सारी घटना हुई है। बरियारपुर थाना की पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो पति-पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था।

महिला का पति सुमित दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सुमित गुड़िया को बार-बार दिल्ली चलने के लिए कहता था, लेकिन महिला तैयार नहीं थी।

मुखिया बोले कि मायके निकली थी उसके बाद क्या हुआ पता नहीं

वही गांव के मुखिया संजय कुमार सिंह ने कहा कि महिला राखी के लिए यहां से अपने मायके के लिए निकली थी। उसके बाद से उसका पता नहीं है। मुझे पता चला कि 3 सितंबर को पुलिस प्रशासन ने घर पर आकर जांच की थी। क्या मामला है ये पता नहीं है। महिला के परिवार वालों का कहना है कि घर के अंदर खून के धब्बे मिले हैं। उनका घर बाहर की ओर है। लोगों से उनके संबंध नहीं है। महिला मायके गई थी उसके बाद क्या हुआ हमें पता नहीं है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बरियारपुर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायड को बुलाया जा रहा है। फॉरेंसिक लैब को भी इसकी सूचना उपलब्ध करा दी गई है। खून से सने सभी समान को जब्त कर लिया गया है। एक युवक को पूछताछ के लिए विरासत में लिया गया है।

रविवार को ही परिजनों ने पुलिस में हत्या किया की आशंका जाहिर करते हुए आवेदन दिया है। फिलहाल घर को सील करते हुए ताला लगा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार की शाम भी डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की थी, लेकिन उनको कुछ नहीं मिला है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks