उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने की मांग प्रधानमंत्री को ज्ञापन

उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने की मांग
प्रधानमंत्री को ज्ञापन
जयपुर! तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयगिरि स्टालिन के द्वारा की गई धर्म विरोधी टिप्पणी करने के खिलाफ राजस्थान कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास समिति की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की! प्रधानमंत्री जी के नाम यह ज्ञापन कान्यकुब्ज समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला कलेक्टर जयपुर को सौंपा!
उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे शातिंप्रिय धर्म के विरुद्ध यह टिप्पणी समाज को बांटने और वैमनस्य फैलाने की दृष्टि से की गई है!
सम्पूर्ण सनातन समाज इस प्रकार की किसी भी सामाज के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का एक स्वर में विरोध करता है, और बिना विलम्ब किए उदयनिधि स्टालिन को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग करता है ताकि भविष्य में भी कोई अन्य इस प्रकार की हरकत नहीं करे! समाज की और से जिलाधिकारी महोदय को दिए गए ज्ञापन में अध्यक्ष राजेश चन्द्र द्विवेदी, महामंत्री प्रमोद दुबे, वरिष्ठ उपाध्य्क्ष आनंद अग्निहोत्री और संगठन मंत्री सितांशु शुक्ल सहित कई सदस्य उपस्थित थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks