
कासगंज आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लूम के दृष्टिगत रुद्राक्ष सभागार में जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासंगज द्वारा जनपद के अधिकारी गण, संभ्रांत व्यक्तियों व धर्म गुरुओं के साथ की गई पीस कमिटी की मीटिंग श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लूम को आपसी सहयोग व भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की,
कृपया अवगत कराना है कि आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लूम के दृष्टिगत आज दिनांक 04.09.2023 को
कासगंज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा रुद्राक्ष सभागार में कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लूम को सकुशल संपन्न कराने व जनपद में,
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के अधिकारी गण, संभ्रांत व्यक्तियों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमिटी की मीटिंग की गई,
इस दौरान संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की गई और संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं से श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लूम के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी ली गई,
तत्पश्चात मीटिंग में उपस्थित संबंधित गणमान्य को शासन स्तर से त्यौहारों से सम्बन्धित जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया तथा,
ये भी स्पष्ट किया कि किसी भी नए प्रकार के चलन के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी तथा जो भी गाइडलाइन के,
विरुद्ध कार्य करने का प्रयास करेगा या अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,
विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस सतर्क दृष्टि बनाए हुए है कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर,
किसी भी प्रकार की अराजकता या अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज,अपर जिलाधिकारी कासंगज, क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी सहावर व अन्य अधि0/कर्म गण मौजूद रहे,