
एटा ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक-09-09-2023 को संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन किया जा रहा है। जिसके प्रचार प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम कुमार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज सोमवार को प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। जिसका संचालन श्री कमालुद्दीन अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला जज प्रथम, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव-III, अली रजा, रामबाबू यादव, श्रीमती कामायनी दुबे, अनिल कुमार, मंगल देव सिंह, सुश्री प्रियंवदा चौधरी, आशुतोष खरवार, श्रीमती मेहा , श्रीमती तान्या गुप्ता, अभिषेक कुमार, अमितमणि त्रिपाठी, रजत शाहू, आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं मुख्य शाखा प्रबन्धक, अग्रीणी बैंक मुख्य शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक एवं शाखा प्रबन्धक ग्रामीण बैंक एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।