दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति द्वारा मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद् का स्थापना दिवस

एटा ! आज सोमवार को शांति नगर स्थित एक निज निवास में दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनों ने विश्व हिन्दू परिषद् के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया !
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में विमला देवी क्षेत्र संयोजिका ने बताया 29 अगस्त 1964 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई।
महिलाओं को सुरक्षित, स्वाभिमानी जीवन की प्रेरणा, कुप्रथाओं के विरोध में जन जागरण, कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर हिन्दू समाज की महिलाओं को जागरूक करने का कार्य विश्व हिन्दू परिषद् मातृ शक्ति करती है।
शशिवाला वार्ष्णेय प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी ने कहा हिन्दू युवतियों को धर्म संस्कार और अपनी संस्कृति से जोड़ने तथा उनको आत्मरक्षा के गुण सिखाने हेतु दुर्गा वाहिनी का प्रति वर्ष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है जिसमें उनको स्वावलंबी बनाने के लिए उनकी प्रतिभा को विकसित करने का कार्य करती है।
कार्यक्रम की संयोजक उपासना सिंह विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी रहीं।
हिमाचल जादौन प्रांत संयोजिका मातृशक्ति, ममता सिंह, मीनाक्षी वार्ष्णेय, नेहा चौहान, रीना वर्मा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks