अपहरण की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, निधौली कलाँ पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर एटा के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त करन सिंह पुत्र उदयभान निवासी ग्राम उलाऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद सम्बन्धित मु0अ0सं0 142/23 धारा 363/366 भादवि0 को दिनांक 03.09.2023 को समय करीब 21.23 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. करन सिंह पुत्र उदयभान निवासी ग्राम उलाऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
  2. का0 राहुल बैसोया
  3. का0 मोहित लोहिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks