*शासन से जैथरा-कुरावली मार्ग चौड़ीकरण की मंजूरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । शासन स्तर से जैथरा-कुरावली मार्ग चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग के माध्यम से मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद दोनों जिले की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी।
शहीद सुबोध कुमार सिंह के नाम से जाना जाने वाला जैथरा-कुरावली मार्ग निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। 12.5 किमी लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण करने में 37 करोड़ 41 लाख 68 हजार रुपया खर्च किया जाएगा। इससे जैथरा और कुरावली के बीच आवागमन करने वालों को काफी लाभ मिलेगा। वही दोनों जिलों के कस्बे की दूरी भी काफी कम हो जाएगी। पीडब्लूडी अधिकारियों के अनुसार मार्ग चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
नेशनल हाइवे से जोड़ेगा जैथरा-कुरावली मार्ग 12.5 किमी लंबा जैथरा-कुरावली मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने के बाद अलीगंज और जैथरा के लोग आसानी से कुरावली पहुंच वहां से गुजरने वाले एनएच 34 का भी भरपूर लाभ ले सकेगे। इस मार्ग से वह कुछ ही मिनटों में हाइवे पर पहुंचकर दिल्ली-कानपुर और लखनऊ की ओर रुख कर सकेगे। यह रोड मैनपुरी और इटावा के बीच की दूरी को भी कम करेगा।
जैथरा-कुरावाली मार्ग चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव दिया था। इसे मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही मार्ग चौड़ीकरण और निर्माण के लिए पीडब्लूडी टेंडर करेगा। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज