पूर्व मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग सीने और कंधे में लगी गोली

पूर्व मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग सीने और कंधे में लगी गोली

बिहार मुंगेर से

मुंगेर में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पूर्व मुखिया अवधेश सिंह 50 वर्षीय को गोली मार दी। रविवार की रात 10: बजे के आसपास शख्स अपने घर के पास टहल रहे थे तभी बाइक पर आए कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीने में जबकि दूसरी दाहिने कंधे में लगी है।

पूर्व मुखिया की कंडीशन काफी सीरियस है। फिलहाल उनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वारदात हम्जापुर थाना अंतर्गत बाहा चौकी की है। वही शेख्स के सिर पर जख्म के निशान भी है। उसे देखते हुए आशंका जताई जा रही की तीसरी गली भी सिर को छूते हुए निकल गई है।

अवधेश सिंह के परिजनों ने उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हेयर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

उधर सूचना मिलते ही रात को कोतवाली थाना के पुलिस फर्द बयान के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन बेहोशी की हालत में रहने के कारण अवधेश सिंह का बयान पुलिस नहीं ले पाई। परिजनों ने किसी से दुश्मनी की आशंका से इनकार किया है।

घटना के बाद घायल की जांच करने पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक 50 वर्षीय पूर्व मुखिया को गोली लगी है। घटना के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks