चित्रगुप्त भगवान की चरण पादुका यात्रा पर खूब बरसे फूल, जगह-जगह हुआ स्वागत

चित्रगुप्त भगवान की चरण पादुका यात्रा पर खूब बरसे फूल, जगह-जगह हुआ स्वागत

-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा , व्यापार मंडल, पालिकाध्यक्ष ने यात्रा का किया पूजन, उतारी आरती

-पुष्पवर्षा कर चरण पादुका औऱ पीठाधीश्वर का किया स्वागत औऱ सम्मान

कासगंज। मथुरा के वृंदावन स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ से बरेली जाने के लिए निकली भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा शनिवार को देर रात्रि कासगंज शहर से गुजरी। कासगंज की सीमा में प्रवेश करते ही कायस्थ समाज के बंधुओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, यात्रा पर फूल बरसाए। यात्रा में बढ़चकर भाग लेते हुए शामिल समाज के लोगों को प्रसाद वितरण किया। इसके बाद यात्रा बरेली की ओर प्रस्थान कर गई।
श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी सच्चिदानंद पशुपति के आर्शीवाद से चित्रगुप्त भगवान की चरण पादुका यात्रा ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान एसएस जौहरी व मथुरा जिलाध्यक्ष मनोज सक्सेना के नेतृत्व में कासगंज में प्रवेश किया। शहर में प्रवेश करते ही यात्रा के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। नदरई गेट स्थित कृष्णा पैलेस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अलीगढ़ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ, नारायण स्वरूप सक्सेना, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने संयुक्त रूप से चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का मोमेंटो देकर पटका पहनाकर स्वागत किया। महिला मोर्चा से मीनू सक्सेना, किरन सक्सेना, पूजा सक्सेना, नीतू सक्सेना, रंजना सक्सेना ने चरण पादुका यात्रा की पूजा अर्चना की, आरती कर पुष्प बरसाए। शहर के प्रभुपार्क पर यात्रा का स्वागत किया गया। बारहद्वारी पर यात्रा का स्वागत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय ने किया, आरती उतारी और पूजन किया। सोरों गेट पर चेयरमैन मीना माहेश्वरी, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बोहरे ने चरण पादुका यात्रा का स्वागत का पूजन कर मिठाई का भोग लगाया।चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का स्वागत किया। सोरों रोड स्थित त्रिवेणी संस पर कायस्थ बंधु शांतनु चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, गोल्डी चौधरी ने स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों को प्रसाद का भी वितरण किया गया। इसके बाद चरण पादुका यात्रा बरेली की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, नारायण स्वरूप सक्सेना, राकेश सरन सक्सेना, राव मुकुल मान सिंह, सुनंदा मानसिंह, सुरेश कुलश्रेष्ठ, सुरेश चंद्र सक्सेना, संजीव राय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना प्रधान, अबधेश सक्सेना, विजय सक्सेना, दीपक सक्सेना, डॉ संजय सिन्हा, महेश चंद्र सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, नवीन सक्सेना, रामशंकर सक्सेना,नवल सक्सेना, प्रवेंद्र सक्सेना, अभय प्रिय श्रीवास्तव, धीरज जौहरी, आलोक कुलश्रेष्ठ, आशीष सक्सेना, अरविंद सक्सेना, शैलेन्द्र मुवार, सतेंद्र मुवार, करन सक्सेना,सनी सक्सेना, शेखर सक्सेना, अंशुल जौहरी, सुभम सक्सेना, अनूप कुदेशिया, लोकेश सक्सेना, पंकज सक्सेना, लवनीष गहराना,नीशू सक्सेना, पीयूष सक्सेना, विधान चौधरी, दुर्गेश सक्सेना, राहुल सक्सेना, रिशव सक्सेना, रंजन सक्सेना, अभिनव सक्सेना समेत समाजबंधु मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks