
एटा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधानसभा के सदस्य, पूर्व रेल मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी जी की जयन्ती पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय धान मील वाली गली एटा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहाँ की वे स्वाधीनता संग्राम आन्दोलनों के दौरान कई बार जेल गये। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती में अपूर्णीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश के विकास में उनके द्वारा किये गये कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के चहुँमुखी विकास के मद्देनजर केन्द्रीय रेल मंत्री के रूप में उन्होंने पूणे में डीजल लोको शेड की शुरूआत की और कई नई ट्रेनों का संचालन किया।
बिचार गोष्ठी मे गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष,ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,तारा राजपूत AICC, एकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष, इंजीनियर सुरेंद्र कस्यप,मोहम्मद बसीम सलमानी,मोहम्मद तसब्बूर,दिनेश यादव,डाक्टर सुरेंद्र स्वेरी सविता,मुकेश बघेल,विकाश गौतम आदि।