
हत्या मामले में मंत्री पुत्र पर आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज
लखनऊ, । केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे विकास किशोर के खिलाफ ठाकुरगंज कोतवाली में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास की लाइसेंसी पिस्टल से ही विनय की हत्या की गई थी।
शस्त्रत्त् लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति शुक्रवार को हत्या के बाद पुलिस मंत्री के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से बच रही थी। जबकि हत्यारोपियों के बयान, घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर यह एफआईआर पहले ही हो जानी चाहिए थी। डीसीपी राहुल राज का कहना है कि विकास किशोर के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शस्त्रत्त् लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति डीएम से कर दी गई है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि हत्यारोपी अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम से कई बिन्दुओं पर पूछताछ की गई थी।