
घरेलू नेचुरल गैस कीमत $7.85/mmBtu यानी मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट से बढ़कर $8.60/mmBtu हो गई हैं। यानी भारतीय करंसी में ये 649.56 रुपए से बढ़कर 711.62 रुपए हो गई है। केंद्र सरकार ने सितंबर महीने के लिए नए प्राइस की घोषणा की। नेचुरल गैस की कीमतें इंडस्ट्री के लिए बढ़ाई गई हैं। इसका कंज्यूमर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बात की गुंजाइश काफी कम है कि गैस डिस्ट्रीब्युशन करने वाली कंपनियां CNG और PNG के दाम बढ़ाए।
वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम किए गए। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपए से घटकर 903 रुपए हो गई। इसके बाद ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत 158 रुपए कम की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपए से कम होकर 1,522 रुपए हो गई है।