निराला नगर कॉलोनी में विधायक निधि से बनी गली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने शिवपुरवा वार्ड की निराला नगर कॉलोनी में विधायक निधि से बनी गली निर्माण कार्य का किया लोकार्पण।

वाराणसी

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा आज शिवपुरवा वार्ड के निराला नगर लेन न० 10 में विधायक निधि से बनी गली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
अनिल कुमार सिंह के आवास से अनिल किशोर कपूर के आवास होते हुए राधेश्याम पाल के आवास तक रु 5.39 लाख की लागत से 147 मीटर गली निर्माण कार्य के लोकार्पण का पूजन विधायक ने स्थानीय वरिष्ठ निवासी कुंज बिहारी सिंह से व गिरीश चंद्र जायसवाल से नारियल फोड़वा कर पूजन सम्पन्न कराया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ अर्पित करके किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे राजेश विश्वकर्मा पार्षद प्रतिनिधि अजय बिंद कुशाग्र श्रीवास्तव राजन चौधरी प्रदीप प्रजापति अनिल सिंह आलोक सिंह आनन्द सिंह डॉ अविनाश सिंह अजय मौर्या सुमित सिंह अमित जायसवाल राजेश यादव व अन्य।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks