एक देश एक चुनाव प्रस्ताव का हिंदू महासभा ने किया समर्थन. डॉ गीता रानी।

डॉ गीता रानी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा मैं वाराणसी से जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे एक देश एक चुनाव प्रस्ताव का अखिल भारत हिंदू महासभा पुरजोर समर्थन करता है। डॉ गीता रानी ने कहा कि 1967 तक देश में लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव हुआ करते थे। 19 68 के बाद से देश में कुछ विसंगतियों के कारण विधानसभा लोकसभा के चुनाव अलग-अलग होने लगे और आज देखने को मिलता है कि हर साल किसी ने किसी प्रदेश में चुनाव हो रहे होते हैं। सरकारी कर्मचारी सुरक्षा बल बैंक कर्मी और अध्यापक इन चुनाव में ड्यूटी करते हैं। ऐसे सरकारी कर्मचारियों का समय बचेगा और देश हित में विकास का कार्य करेंगे। चुनाव में कई हजार करोण रुपए खर्च होते हैं। पूरे देश मे एक चुनाव एक साथ होता है तो कई हजार करोड़ रुपए की बचत होगी। इलेक्शन कमिशन ने भी वन नेशन वन इलेक्शन पर सहमति जताई है। ब्रिटेन दक्षिण अफ्रीका इंडोनेशिया स्वीडन ब्राज़ील फिलीपींस इत्यादि देशों में वन नेशन वन इलेक्शन का प्रारूप चल रहा है। डॉ गीता रानी ने कहा कि 12 सितंबर से केंद्र सरकार ने विशेष सत्र वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई है जिसका अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी जी मीडिया माध्यम से पहले ही समर्थन कर चुके हैं।