
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, सोशल मिडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो डालने वाले आरोपी को 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनाँक 02.09.2023 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो डालने वाले आरोपी ब्रजेश उर्फ बिल्लू पुत्र प्रवेश निवासी ग्राम दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर को 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- ब्रजेश उर्फ बिल्लू पुत्र प्रवेश निवासी ग्राम दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर एटा।
बरामदगी
1- 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर
2-01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक चरन सिंह
2- मुख्य आरक्षी 223 पवन चौधरी
3- आरक्षी 1228 मुकेश
4.आरक्षी 1264 संजय