
एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या करने की नीयत से फायर करने की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा एवं कारतूस सहित किया गिरफ़्तार।
घटना :- दिनांक 01.09.2023 को वादी श्री श्याम शर्मा पुत्र जीवाराम मो0 शेखमीरा कस्बा व थाना अलीगंज एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 31.08.2023 को वादी अपनी मोटरसाईकिल से रात्रि करीब 8.00 बजे नगला पड़ाब की तरफ सब्जी लेने जा रहा था तभी पुरानी तहसील चौराहे पर कृष्णा गौतम पुत्र अशोक निवासी नगला पडाब थाना अलीगंज जनपद एटा आदि अन्य के द्वारा मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 246/2023 धारा 147/148/149/307 बनाम कृष्णा गौतम आदि 08 नफर के विरुद्द पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी – दिनाँक 01.09.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त 1.कृष्णा गौतम पुत्र अशोक निवासी नगला पडाब थाना अलीगंज जनपद एटा 2. सोनू यादव पुत्र पप्पू ड्राईवर निवासी नगला लच्छी थाना अलीगंज एटा को समय करीब 22.20 बजे डी0ए0वी0 कालेज के ग्राउंड के गेट के सामने से अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1- कृष्णा गौतम पुत्र अशोक निवासी नगला पडाब थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र करीब 24 वर्ष
- सोनू यादव पुत्र पप्पू ड्राईवर निवासी नगला लच्छी थाना अलीगंज एटा उम्र करीब 25 वर्ष बरामदगी
- 01अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त कृष्णा गौतम से)
- 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त सोनू यादव से)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक श्री विजय सिंह
2- आरक्षी भूपेश कुमार
3- आरक्षी गजेन्द्र सिंह
4.आरक्षी सागर मलिक