सीओ नीरज सिंह को हाईकोर्ट से मिली गिरफ़्तारी से राहत,50 हज़ार रिश्वत लेने में है आरोपी

सीओ नीरज सिंह को हाईकोर्ट से मिली गिरफ़्तारी से राहत,50 हज़ार रिश्वत लेने में है आरोपी

सहारनपुर। इलाहबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यीय बैंच ने सहारनपुर, नकुड के सीओ नीरज सिंह को गिरफ्तारी से तीन हफ्ते की राहत दी है। इस दौरान वह विवेचना में पूरा सहयोग करेंगे,
भ्रष्टचार निवारण संगठन सहारनपुर और मेरठ की संयुक्त टीम ने 11 अगस्त को सीओ नीरज सिंह के पेशकार हरपाल सिंह को थाना सरसावा के गांव अहमदपुर निवासी महेश सैनी से 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण थाने के प्रभारी सुभाष सिंह ने आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिर्पोट दर्ज कराई थी,
आरोप था कि एससीएसटी के एक मुकदमें को खत्म कराने के लिए पेशकार हरपाल ने महेश सैनी से 80 हजार रूपए की मांग की थी। लेकिन सहारनपुर पुलिस लाइन मेन गेट के पास एनटी क्रप्शन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर दरोगा/पेशकार को महेश कुमार से 50 हजार रूपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से सीओ नीरज सिंह का नाम हरपाल के ब्यान के आधार पर एफआईआर में बढवा दिया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks