अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा करमा थाना का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा करमा थाना का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण
सोनभद्र
अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह द्वारा थाना करमा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने हेतु थानाध्यक्ष करमा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सूनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने, बैंकों व वित्तिय संस्थानों की सुरक्षा के साथ ही एंटी रोमियों टीम को क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks