फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कराया जमीन का इकरारनामा

फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कराया जमीन का इकरारनामा

एटा, । जिसके नाम जमीन थी उसका ही फर्जी आधार कार्ड बनवाकर दूसरे युवक को खड़ा कर पीड़ित को झांसे में ले लिया। फर्जी इकरारनामा कराकर लाखों रूपये हड़प लिए। जानकारी होने के बाद रुपये मांगे तो आरोपी रुपये नहीं दे रहा है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कराया है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला संजयनगर निवासी कुंवरपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जयपाल, पवन निवासी उमरायपुर थाना पिलुआ, गिर्राज निवासी विजयपुर थाना मिरहची ने बताया कि उनके पास जमीन है। आरोप है कि वह जमीन नेक्शे लाल निवासी अथइया की थी। जयपाल को नेक्शेलाल बना दिया और उसके नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। धोखाधड़ी करते हुए खसरा खतौनी में नाम तक चढ़वा दिया। आरोप है कि कुछ माह पहले सदर तहसील में खड़े होकर पीड़ित की पत्नी के नाम इकरारनामा कर दिया था। जमीन के 19 लाख रुपये ले लिए। बाद में फर्जीवाडा पकड़ में आया, जिसके बाद पीड़ित ने रुपये मांगे। रुपये न दे पाने के बाद जयपाल ने मकान का बैनामा पत्नी के नाम कर दिया था। वायदा किया था 15 दिन में या तो रुपये दे देंगे या फिर मकान पर पीड़ित को दे देंगे। आरोप है कि आरोपी पीड़ित को न तो मकान दे रहे है और न ही रुपये वापस कर रहे है। जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks