
बेटी तुम पर संकट आने वाला है कह महिला के जेवर उतरवाए
एटा। । बेटी तुम पर बहुत बड़ा संकट आने वाला है और पति भी बीमार है। सोने की शुद्धि कराओ। टप्पेबाजों की बातों में आकर महिला ने जेवरात उतारकर दे दिए। टप्पेबाज जेवरात लेकर भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली में दो पर रिपोर्ट कराई है।
कोतवाली देहात के गांव अंबारी निवासी आरती पत्नी बृजेश बुधवार को घंटाघर पर सब्जी लेने आई थी। सब्जी लेकर मेहता पार्क तक पहुंची। वहीं पर दो टप्पेबाज मिले और दोनों ने महिला से पहले एक चिकित्सक का पता पूछा। महिला ने इंकार कर दिया। गले में सोने का लॉकेट, कान में कुंडल देख टप्पेबाजों ने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। टप्पेबाजों ने महिला से कहा कि उनपर बहुत बड़ा संकट आना वाला ह।ै वह संकट में है। यह सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई। महिला का पति पहले से बीमार है। इसी का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने जेवरात शुद्धिकरण की बात कहीं। पीड़िता ने टप्पेबाजों को सोने का लॉकेट, कुंडल उतरवा लिए और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए।