एक वर्ष पहले हुए अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज

एक वर्ष पहले हुए अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज

एटा। । एक वर्ष पहले किशोर का अपहरण कर लिया गया। लगातार प्रयास के बाद भी बेटे का पता नहीं चलने के कारण मां सुधबुध खो बैठी है। इस मामले का मुकदमा न्यायालय के आदेश से दर्ज कराया गया है।

थाना मलावन के गांव लालडुंडवारा निवासी नीरज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ जून 2022 को 16 वर्षीय बेटा मोहित पेप्सी लेने गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था।काफी तलाश के बाद भी बेटा का पता नहीं चला है। जानकारी पर पता चला कि बेटे को गायब करने में गांव के नंदकिशोर, निशांत का हाथ है। नीरज के ससुर रामौतार पर कोई बेटा नहीं है दो बेटियां है। इसमें एक बेटी की शादी नीरज के साथ हुई थी। ससुर के नाम 13 बीघा से अधिक भूमि करतला रोड पर है। ससुर की देखभाल के लिए ससुराल में नीरज रहते है। आरोप है कि नंदकिशोर पेट्रोल पंप लगाने के लिए जमीन चाहता था। जमीन नहीं दी गई। आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। एक साल से बेटा न मिलने मोहित की मां भी पागल सी हो गई। आरोप है कि राजू निवासी नारई थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस ने धमकाया है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks