अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शऱाब बनाने के उपकरण सहित किया गिरफ्तार

एटा~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफ़लता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शऱाब बनाने के उपकरण सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.08.23 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जसवीर उर्फ पतरे पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा को मकान के पीछे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 243/2023 धारा 60/60(2)आवकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. जसवीर उर्फ पतरे पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा।

बरामदगी

  1. 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
  2. शराब बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
  2. का0 नकुल कुमार
  3. का0 सुनील कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks