छोटी काशी बटेश्वर पहुंचे पर्यटन मंत्री जय बीर सिंह भोले बाबा मंदिर पर चढ़ाया 14 कुंतल का घंटा

छोटी काशी बटेश्वर पहुंचे पर्यटन मंत्री जय बीर सिंह।।
भोले बाबा मंदिर पर चढ़ाया 14 कुंतल का घंटा।।
बाह(आगरा) उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम पहुंचे पर्यटन मंत्री जय बीर सिंह ने विधि विधान से बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना कर चढ़ाया 14 कुंतल का घंटा। उत्तरप्रदेश सरकार में सास्कृति एंव पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह ने बुधवार को बटेश्वर धाम छोटी काशी पहुंच कर ब्रह्मबलाल महादेब की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ बेद मंत्रोच्चारण द्वारा सम्पन की । मुख्य पुजारी जय प्रकाश गॉस्वामी ,आचार्य सूर्य कांत गॉस्वामी, राकेश बाजपेयी ,जय प्रकाश शास्त्री, अशोक गॉस्वामी, ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ महादेव के मुख्य मंदिर में कराई पूजा अर्चना। पूजा अर्चना करने के बाद अपने हाथों से 14 कुंटल बजनी पीतल के घण्टे की विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को समर्पित किया ।पूजा अर्चना के बाद मंत्री जय बीर सिंह ने चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने को बाबा बटेश्वर नाथ के आशीर्वाद का परिणाम बताया । बाबा बटेश्वर नाथ के आशीर्वाद से आज बेज्ञानिको ने भारत के तिरंगा का मान पूरे विश्व में बढ़ाया। विश्व पटल पर चंद्र यान 3के अंतरिक्ष मे पहुंच कर भारत का नाम रोशन किया। ओर हम सभी भारत वासियों को गर्व का दिन है जो कि भारत ने चन्द्र यान पर पहुंच कर तिरँगा झंडा लहराया है।सूबे के मंत्री ने ब्रह्मालाल मंदिर के लिए स्थायी सफाई कर्मी नियुक्ति कर ने की घोसाणा की ताकि मंदिर परिसर हमेशा स्वच्छ रहे।पूजा अर्चना से पूर्व सास्कृति एंव पर्यटन मंत्री जयवीर का स्वागत ग्राम प्रधान नेकसी देवी पत्नी रघुवीर वर्मा,ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हन्नरायन सिंह भदोरिया ,अलकेन्द्र जादौन,शिव प्रकाश शर्मा,रबिन्द्र बघेल प्रधान,प्रबन्धक अंजयं भदोरिया, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला ब सोल उड़ाकर भव्य स्वागत किया गया ।इस मोके पर मुख्य रूप से कृष्णा कांत तिवारी उप जिलाधिकारी बाह रविंद प्रताप सिंह ए सी पी बाह ,सुमित चौहान, विकाश चोहान,लेख पाल प्रदीप कुमार ,कानून गो कुमार कंचन ,सहित मंदिर का सभी स्टाप मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks