50 राउंड कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार।
बिहार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मंगलवार को नौवागढी के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ा है। शीतलपुर के रहने वाले त्रिपुरारी सिंह और दरियापुर के रहने वाले अभिषेक सिंह को 7.65 का 50 राउंड पिस्टल की गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार की रात मुफस्सिल थाना के पुलिस निरक्षक सह थाना अध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि नौवागढी के पास के एस आई नीतीश कुमार द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी मुंगेर की ओर से आ रही एक पल्सर बाइक पर दो लोग आ रहे थे। पुलिस द्वारा वाहन जांच होते देख दोनों बाइक लेकर भागने लगे। थोड़ी दूर आगे जाकर स्लिप कर सड़क पर गिर गए। पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया।
दोनों मोटरसाइकिल सवार को पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो त्रिपुरारी सिंह के पास से 40 राउंड गोली और अभिषेक के पास से 10 राउंड गोली बरामद की गई । जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की युवकों ने बताया कि हम लोग खड़कपुर 50 राउंड कारतूस की डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे।
थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर में त्रिपुरारी सिंह के ऊपर पहले से भी कई थाने में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। वह आदतन हथियार तस्कर है। दोनों हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों पर सुसंगत धाराओं में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।