मेज पर तमंचा रखकर एसडीओ-जेई को डराया

मेज पर तमंचा रखकर एसडीओ-जेई को डराया
एटा,कार्यालय में घुसकर एसडीओ की मेज पर तमंचा, कारतूस रखकर नलकूप कटवाने का दबाव बनाया। न मानने पर एसडीओ, जेई को धमकाया और कार्यालय में तमंचा, कारतूस रखने का वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। एसडीओ ने थाना जैथरा में तहरीर दी है।

एसडीओ कौशल चौधरी ने थाना जैथरा में तहरीर देते हुए बताया कि गांव चिलौली में अधिकारियों के आदेश पर नलकूप कनेक्शन दिया गया है, जिसे कटवाने का दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि रविवार को जेई के साथ जैथरा स्थित कार्यालय में बैठे हुए थे। आरोप है कि युवक अपने साथ दस लोगों को साथ लेकर कार्यालय पहुंचा और मेज पर तमंचा, कारतूस रख दिए। तमंचा, कारतूस सहित उनकी वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने गांव में दिए गए नलकूप कनेक्शन कटवाने का दबाव बनाया। एसडीओ ने समझाया कि अधिकारियों के आदेश पर कनेक्शन दिया है। उसे काटा नहीं जा सकता है। इसी बात को लेकर वीडिया वायरल करने की धमकी दी और फंसाने क बात कहीं है। एसडीओ ने थाना जैथरा में तहरीर दी। अधिकारियों को अवगत कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks