चौबीस घंटे में जनपद में बुखार के दो रोगियों की मौत

चौबीस घंटे में जनपद में बुखार के दो रोगियों की मौत

एटा, । चौबीस घंटे में जनपद में बुखार के दो रोगियों की मौत हो गई। इनमें से एक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला रोगी को शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम से लेकर परिजन आगरा पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी 50 वर्षीय मनोज अग्रवाल को शनिवार देररात हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ में मौजूद भाई नीरज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार से बुखार आ रहा था। साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया। शनिवार देररात 11.30 बजे इमरजेंसी लेकर आए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

उधर, जनपद फिरोजाबाद के गांव नगला खेरिया निवासी धीरेंद्र ने बताया कि उनकी बहन शशी (30) को 10-12 दिन से बुखार आ रहा था। उसका तीन-चार दिन गांव के ही डॉक्टर से उपचार कराया। उसके बाद तीन-चार दिन से एटा के प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार करा रहे थे। शनिवार रात्रि में हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। चिकित्सक ने डेंगू की जांच कराई। उसमें वह पॉजिटिव आई। उसकी प्लेटलेट्स भी 20 से 30 हजार रह गई। आगरा के प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के दौरान शशी की मौत हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks