तकनीकी सहायक समेत दो की सड़क हादसों में मौत

तकनीकी सहायक समेत दो की सड़क हादसों में मौत

एटा/सकीट। तकनीकी सहायक सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया है।

थाना रिजोर के गांव खुशालगढ़ निवासी विकेश उर्फ विकास (30) पुत्र मुनेश साथी विपिन, रोहित शुक्रवार रात को गांव सिंहपुर थाना रिजोर के पास खड़े थे। तीनों आपस में बात कर रहे थे। इतने में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। विकास को मृत घोषित कर दिया। दोनों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। उधर, बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर छछैना निवासी कैलाश बाबू विकास खंड सकीट में तकनीकी सहायक विकास विभाग मनरेगा में तैनात थे और पत्नी के साथ शुक्रवार को फिरोजाबाद में गमी में शामिल होने जा रहे थे। फिरोजाबाद के गांव पाड़म के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। कैलाश बाबू की मौके पर मौत हो गई। पत्नी घायल हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks