प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पंo रामसेवक मिश्र

जौनपुर ब्यूरो ! जौनपुर के केराकत विकासखंड के अंतर्गत थानागद्दी ग्रामसभा में पत्रकार डॉ सुधीर मिश्र के पिता सेना से रिटायर सैन्य अधिकारी एवं समाजसेवी स्वर्गीय पंo रामसेवक मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई । उक्त कार्यक्रम डॉ सुधीर मिश्र के पैतृक आवास गांव थानागद्दी में शनिवार 26 अगस्त को संपन्न हुई । उक्त अवसर श्रद्धांजलि , कीर्तन , और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ग्राम सभा के वरिष्ठ ग्रामवासी सहित क्षेत्र के अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहे । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने वालों में श्री चैतन्य महाराज, समाजसेवी डॉ सचिन मिश्र, आज के प्रहरी के संस्थापक संतोष दुबे और वाराणसी के रोटेरियन और उद्यमी अजय दुबे सहित अन्य गणमान्य मुख्य रहे । इस अवसर पर आगंतुक जनों को डॉ सुधीर मिश्र द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । जिसमें ब्रह्मदेव मिश्र, अभयनाथ मिश्र , मनोज उपाध्याय , प्रभाकर मिश्र , दिनेश मिश्र , गौरीशंकर मिश्र इत्यादि मुख्य रहे । पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे आम नीम इत्यादि के पौधे लगाए गए जिस अवसर पर डॉ सुधीर मिश्र, अजय , पंकज कुमार मिश्रा, गौरव त्रिपाठी , सुशील मिश्र इत्यादि उपस्थित रहें।