प्रेसनोट दिनांक 27.08.2023
थाना किला जनपद बरेली।
थाना किला,बरेली पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद बरेली द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना किला पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने के अभियुक्त फरमान पुत्र जाहिद मियां निवासी एक मीनार मस्जिद के पास मोहल्ला – स्वालेनगर, थाना – किला, जनपद बरेली उम्र करीब 19 वर्ष के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर थाना किला पर मुकदमा अपराध संख्या 344/2023 धारा 3/ 25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*-

- फरमान पुत्र जाहिद मियां निवासी एक मीनार मस्जिद के पास मोहल्ला – स्वालेनगर, थाना – किला, जनपद बरेली उम्र करीब 19 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण :–
01 अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :–
1.उ0नि0 रोहित कुमार थाना किला
2.उ0नि0 राजकुमार थाना किला
3.का0 अनुज कुमार थाना किला