
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का तहसील पटियाली थाना सिकन्दर पुर वैश्य का दौरा किया गया जिसमें जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्मरण हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उक्त गांव में दोपहर 11.45 बजे भ्रमण कार्यक्रम है जहां गंगा का जल स्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण जनों से मिलकर राहत सामग्री मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए जाने का समाचार है।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।