
एटा जिले की 103 विधान सभा क्षेत्र अलीगंज के ग्राम झकरई में मासूम छात्रा की रेप के बाद की गयी निर्मम हत्या की जांच निषाद पार्टी की मांग पर एस.आई.टी. के हवाले !!
** एस.एस.पी. राजेश कुमार सिहं द्वारा घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर दरिन्दों को कठोर सजा दिलवाने के लिऐ वरिष्ठ निरीक्षक बेगराम सिहं कश्यप के नेत्रत्व में किया सात सदस्यीय एस.आई.टी. टीम का गठन !!
** हत्याकांड के बाद घर के बाहर रखे शव को देखने के लिऐ उमडे जनसैलाब के बाद लगे जाम को लेकर 300 अञात लोगों पर अलीगंज कोतवाली में दर्ज हुई एफ.आई.आर. को निषाद पार्टी द्वारा निरस्त करने की मांग पर एस.एस.पी. राजेश कुमार सिहं ने दिऐ सीओ अलीगंज को एक्सपंज करने के निर्देश !!
** आज रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डा. संजय निषाद जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ महासचिव डा. सुभाष चन्द्र शाक्य एवं निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिहं कश्यप ने पदाधिकारियों के साथ ग्राम झकरई पहुंचकर की म्रतक मासूम छात्रा के परिवारीजनों से वार्ता , जाना परिवारीजनों का दर्द , निषाद पार्टी की ओर से म्रतक मासूम छात्रा को दी विनम्र श्रद्दाजंलि एवं व्यक्त की वेदना !!
** निषाद पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने पीडित परिवारीजनों को अपने साथ ले जाकर सीओ अलीगंज के ऑफिस में करायी एसएसपी राजेश कुमार सिहं व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिहं कुशवाहा से सीधी वार्ता !!
** एसएसपी ने कहा कि हत्याकांड की शिकार मासूम छात्रा के दरिन्दे कितनी ही बडी पहुंच वाले हो परन्तु एसआईटी उनको खोज निकालेगी , वह बचकर भाग नहीं पाऐंगे , सबक ऐसा देगें जो सात पुशतें रखेगीं याद !
** एस.एस.पी. राजेश कुमार सिहं ने निषाद पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल को दर्दनाक वीभत्स घटना के शीघ्र खुलासे का दिया आश्वासन , क्षेत्रीय लोगों से मानवीय आधार पर अञात दरिन्दों की पहचान उजागर करने के लिऐ की एटा पुलिस को सहयोग करने की अपील !!
