सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

वाराणसी गुलिस्ताँ स्कूल क़ाज़ी सादुल्लाहपुरा में इस्लामिक सामान्य ज्ञान प्रत्तियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन 27 अगस्त 2023 रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें स्थान प्राप्त छात्रों को मुख्य अतिथि जनाब हाजी वसीम अहमद चेयरमैन सेन्ट अलहनीफ एजुकेशनल सोसाइटी सरदार हाजी हाफिज़ मोइंनुद्दीन बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी कमेटी मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी प्रबन्धक अब्दुल मोबीन आदि के हाथों इनाम दिया गया।
मुख्य अतिथि जनाब हाजी वसीम अहमद ने बच्चों की प्रशंसा की और आज समाज में तालीम की अहमियत को बताया और कहा कि तालीमी प्रोग्राम हर जगह होना चाहिए कुछ अभी सिर्फ बेहतर शिक्षा की योजना बना रहे हैं जबकि वक़्त योजनाओं पर ईमानदारी और लगन से काम करने का है। अन्य वक्ताओं में जनाब मौलाना हारून रशीद जनाब डॉ 0 एम अकबर ने अपनी बात रखी।
संचालन का काम मोहम्मद शाहिद अंसारी प्रधानाचार्य ने किया। उच्च स्थान प्राप्त छात्रों मेंअबू अंजर फैजानुल्लाह फैज आलम आरिज अरशुमा हबीब अफ़रोज अफ़रोज फातिमा फरहान अकमल खालिद हमीद नूर सबा मो0 अर्श अरहन रज़ा अलिया कायनात फैज़िया नूर अब्दुल्लाह ताहिर मो0 ज़ेयान मो0 सनिफ मो0 रेहान मो0 अलसैफ आदि लगभग 400 छात्र-छात्रा शामिल हुए जिनहे मेडल सर्टिफिकेट व इनाम दिये गए ।
प्रोग्रमा में हाजी मोहम्मद सोवालेह हाजी बाबू लाल वसीम अहमद अली हुसैन रमज़ान अली व गुलशन अली पार्षद बुनकर नेता शमीम अंसारी जमीरुल इस्लाम गुलाब अहमद मोज्जाम अंसारी डॉ0 एहतेशामुलहक़ सुल्तान क्लब एडवो0 अनवर जमाल हाजी तुफ़ैल जुल्फिकर अली बिस्मिल्लाह अंसारी मरियम फ़ाउंडेशन साहिल स्कूल स्टाफ व सैकड़ों अभिभावक आदि उपस्थित रहे ।
मोहम्मद शाहिद प्रधानाचार्य इंचार्ज गुलिस्ताँ स्कूल वाराणसी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks