भाजपा मण्डल की वोटर चेतना कार्यशाला की बैठक सम्पन्न

भाजपा मण्डल की वोटर चेतना कार्यशाला की बैठक सम्पन्न।

चोपन /सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल की वोटर चेतना कार्यशाला की बैठक शनिवार को मैरिज हॉल चोपन बैरियर में मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड़ एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में विजय दिलाने हेतु एक-एक कार्यकर्ताओं को अपने नए वोटरों को बढ़ाना तथा फर्जी वोटरों को कटवाने पर विस्तार से चर्चा किया गया साथ ही साथ केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का दिशा निर्देश दिया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजीव त्रिपाठी, राजेश अग्रहरि ,प्रदीप अग्रवाल, दिव्या विकास सिंह ,धर्मेंद्र जायसवाल ,संदीप पांडेय ,राजन जायसवाल ,रामदुलारे गोड़, सत्यदेव पाण्डेय,तेजवन्त पाण्डेय,मनीष तिवारी,धर्मेश जैन प्रेम पटेल , कालीचरण खरवार, अमर नाथ पनिका, मिनाकी देवी,अतुल शुक्ला, विकास सिंह छोटकू इत्यादि कर्ताओं सहित शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे । बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks