
सावन सेवा सप्ताह के तहत किया गया कांवरियों की सेवा
देवघर-काँवरिया बंधुओं के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन आर.एस.वर्ल्ड के द्वारा खिजुरिया,देवघर में काँवरिया पथ पर किया गया।जिसमें मेडिकल,फलाहार एवं शुद्ध जल की व्यवस्था की गयी है।आयोजन का संचालन आर. एस.वर्ल्ड के संस्थापक रामानुज कुमार साह के द्वारा कि गयी। संचालक ने कहा की वह हर वर्ष कांवरियों की सेवा के लिए देवघर में निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन करते हैं,और आगे भी इससे बढ़-चढ़कर सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।वही माँ अनिता सेवा सदन एण्ड डेंटल क्लिनिक,मार्गोमुंडा के संस्थापक डॉ कुमार मोहन के द्वारा अपनी टीम के साथ मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुबोध दास, दीपशिखा कुमारी, दिव्यंका, दीक्षा, रामानुज, डॉ मोहन, श्रेयांश मोहन, वीरेंद्र इत्यादि सेवा में तत्पर रहे।