
एटा,यज्ञ तीर्थ आर्ष गुरुकुल एटा में न्यू माॅर्निंग क्लब के सौजन्य से यज्ञ,काव्य समागम एवं प्रीति भोज आयोजित किया गया.आचार्य भीष्मदेव और गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने सस्वर वेद मंत्रों से आहुतियां लगवाईं,डाॅ अवनीश कुमार ने गुरुकुल की ओर से आभार व्यक्त किया.इसके पश्चात कवि श्री दिनेश प्रताप चौहान,राजेश चंद्र जैन,राकेश शम्श,डॉ विजय राघव,मुरारीलाल मानव,महेश मंजुल,रामौतार आर्य,सुधीर पालीवाल,दिनेश बंधु,अशोक चौहान ने काव्य पाठ किया.क्लब के सम्मानित सदस्य श्री सुरेन्द्र गुप्ता,रूप सिंह चौहान,दिनेश पालीवाल,के.पी.गुप्ता,राकेश गुप्ता,लालबहादुर सक्सेना,प्रदीप गुप्ता,सत्यदेव गुप्ता फौजी, मनोज वार्ष्णेय,राजू गुप्ता,अनूप सक्सेना,सोनू गुप्ता,अजय उपाध्याय टीटू,काके भाई,भूपेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संयोजन अनूप भावुक एवं संचालन आर्य राजेश यादव ने किया.अंत में सभी ने गुरुकुल के भोजनालय में शुद्ध भोजन किया.