
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध पर नियंत्रण तथा वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पर गठित टीम द्वारा आज दिनांक 26.8.2023 को समय करीब 12.00 बजे सैनिक पडाव से थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 657/23 धारा 307 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त काले उर्फ राधे पुत्र राजेन्द्र निवासी हाजीपुरा थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- काले उर्फ राधे पुत्र राजेन्द्र निवासी हाजीपुरा थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह
- व0उ0नि0 जयवीर सिंह
- हे0का0 विशम्बर सिंह
- हे0का0 अनिल कुमार