दुष्कर्म के बाद की गई हत्या पर छात्रा पीडित परिवार को मदद दिलाने के सम्बन्ध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन एटा ने दिया ज्ञापन

एटा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे कहा है की माननीय महोदय अपका ध्यान जनपद एटा के थाना व तहसील अलीगंज के ग्राम झकरई निवासी मुरारी लाल कश्यम की 13 वर्षीय कक्षा 7 की छात्रा कुमारी निशा की घर से स्कूल जाने के बाद अभियुक्ततो द्वारा उसके साथ हैवानियत करते हुए बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर मक्का के खेत में उसकी लाश को डाल दिया जिस कारन गाँव की महिलाओं ने 2-3 बार जाम मंगलवार दिनांक 22.08. 2023 को लगाया और जाम स्थल पर जिला अधिकारी व एस०एस०पी महोदय आदि ने पहुंचकर महिलाओं को 24 घण्टे में अभियुक्तों को पकड़ने का आश्वासन दिया तथा पीडित परिवार को शासन की और से आर्थिक मदद और सुरक्षा दिलाने का भी आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल भी पीडित परिवार से मिला जिन्होंने परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद और शस्त्र लाइसेन्स दिलाये जाने के सथ दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन बड़े अवशोष के साथ हम लोग आपको अवगत करा रहे हैं कि अभी तक शासन / प्रशासन से कोई मदद पीडित परिवार को नहीं मिली है। इसके विपरीत गाँव के व पीडित परिवार से हम दर्दी रखने वाले लोगों के विरूद्ध झूठी रिपोर्ट 300 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लिख ली है उसे भी समाप्त नहीं किया है। हम आपसे इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करते है कि लोकतान्त्रिक ढंग से अपनी बात कहने का सभी को हक है। अतः गाँव के लोगों के खिलाफ धरना व जाम आदि की गलत रिपोर्ट समाप्त कराई जाकर पीडित परिवार को एक सप्ताह के अन्दर न्याय दिलाते हुए आर्थिक मदद दिलाएं और दोषी व्यक्तियों को जेल भिजवायें अन्यथा छात्र एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सड़को पर आकर लोकतात्रिक ढंग से विरोध / प्रदर्शन व आन्दोलन करने को वाध्य होगे।
ज्ञापन देने वालो मे ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, आकाश तिवारी जिला अध्यक्ष एन एस यू आई,मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट पीसीसी, मोहम्मद तस्बबूर जिला अध्यक्ष शोशल मीडिया ,दिनेश चंद्र यादव,जीतेन्द्र राना, वसीम सलमान जिला अध्यक्ष अलपसंख्य विभाग , उमेश चंद्र राजपूत जिला अध्यक्ष विकलांग प्रकोष्ठ कांग्रेस,सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद, मधुर कान्त कश्यप,अमन गुप्ता,ताहिर अहमद ,अनुज कुमार संत कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाथरस,सनी यादव,आनंद बघेल,अति शर्मा,भीम उपाध्याय,विवेक कुमार,अति पंडित,आशीष गुप्ता,ओम चौहान,आशीष गुप्ता,आकाश शर्मा,बंशु सक्सेना,कुल्लू भाई,इशू कुमार,अंश भाई,आयुष कुमार,प्रियांशू, हैप्पी,रोहित कुमार,रिषभ, आशू,रोहित कुमार आदि