चिकित्सक के साथ मारपीट

चिकित्सक के साथ मारपीट
एटा,
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। उससे इमरजेंसी स्टाफ में आक्रोश व्याप्त हो गया। पीड़ित चिकित्सक ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करने को मांग की है।

कोतवाली नगर में दी तहरीर में मेडिकल कालेज इमरजेंसी में कार्यरत डॉ. शिवप्रताप यादव ने बताया कि गुरुवार की रात्रि दस बजे वह मरीज देख रहे थे। इसी समय अबंतीबाई नगर निवासी मनोज शाक्य ने इमरजेंसी में आकर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करना शुरू कर दी।

आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल छींनकर ले गया, जिससे उनको मरीज का इलाज करने में दिक्कत हो रही है। घटना के साक्ष्य के रूप में उनके पास आरोपी का मारपीट का वीडियो मौजूद है। अभियोग दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। रात्रि में हुई घटना से इमरजेंसी स्टाफ में आक्रोश व्याप्त है।

मेडिकल कालेज चिकित्सकों के साथ हो रही घटना एटा। मेडिकल कालेज में कार्यरत चिकित्सकों के साथ लगातार घटना हो रही है। करीब तीन-चार दिन पूर्व ही सिरांव स्थित मेडिकल कालेज से आते समय एक चिकित्सक की कार को ओवरटेक करके लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट करने के साथ ही उनका मोबाइल भी छीनकर ले गये थे। इस घटना की कोतवाली देहात में तहरीर दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks