
गोवंशों के कारण वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं,दुर्घटना के शिकार लोग
एटा,मुख्य मार्गों और हाइवे पर आए दिन गोवंशों के कारण वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटना के शिकार लोग बिस्तर पर कई दिन से कई महीनों तक गुजार रहे हैं। पॉश कॉलोनियों में रहने वाले बच्चों का बाहर खेलना बंद हो गया है। अधिकांश बुजुर्गों ने मार्गों, पार्क में टहलना बंद कर दिया है।
अवारा पशुओं से पीड़ित लोगों ने अलग-अलग ढंग से अपना दर्द बयां किया है। व्हाट्सएप पर लोगों ने शहर में घूम रहे छुट्टा सांड के फोटो खींचकर शिकायतें भेजी हैं। इसमें मुख्य रुप से जीटी रोड, निधौली रोड, अलीगंज रोड, शीतलपुर, अरूणा नगर, गल्ला मंडी परिसर सहित हाइवे एवं सर्विस रोड पर बैठे आवारा जानवरों की शिकायत दर्ज कराई गई है। सकीट, अवागढ़, जैथरा, अलीगंज में आवारा पशुओं के आतंक से परेशान लोगों ने अपनी आप बीती बताई है।
इन स्थानों पर आवारा पशुओं का ठिकाना एटा। कासगंज रोड पर रेलवे रोड मोड, रेलवे पुल एवं रेलवे अंडरपास, शहीद पार्क, सुनहरी नगर पार्क के बाहर आवारा पशुओं का ठिकाना बना हुआ है। पूरे दिन आवारा पशु यहां बैठे रहते हैं। इस स्थानों के लोगों ने फोटो सहित आवारा पशुओं से परेशानी बताई है।