
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, रिजोर पुलिस द्वारा चोरी के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को चोरी किए सबमर्सिबल के साथ किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री संगम मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा चोर एवं लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 138/2023 धारा 379, 411 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त कालीचरन पुत्र बाबूराम निवासी फफोतू थाना रिजोर जनपद एटा को समय करीब 19.20 बजे मुखबिर की सूचना पर चोरी किए हुए सबमर्सिबल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- कालीचरन पुत्र बाबूराम निवासी फफोतू थाना रिजोर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री मुकेश कुमार
- का0 सतेन्द्र
- चालक का0 हरीश कुमार