स्वयं किडनैपर बन कर घर वालों से ही फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार।

स्वयं किडनैपर बन कर घर वालों से ही फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार।
कासगंज,थाना सुन्न गढ़ी के अन्तर्गत ग्राम बस्तर निवासी मुलायम ने थाना सुन्न गढ़ी पर एक तहरीर दी कि उसके पुत्र सुधीर का अपरहण हो गया है। और उसी के मोबाइल से उसके दूसरे बेटे अनुज के मोबाइल पर फ़ोन करके 03 लाख की फिरौती मांगी जा रही है ।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित गंम्भीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम ,एस ओ जी टीम और स्थानीय पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण के लिए लगाया गया। पुलिस ने कथित अपृहत के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र गाजी पुर जनपद फतेहपुर सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह लोकेशन बदलता रहा , आखिर पुलिस ने पीछा करते हुए उसे गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में ले लिया , जिसने पूछताछ एवं विवेचना के चलते पुलिस को बताया कि वह अपने पिता से इसी बहाने से 3 लाख रुपए वसूलना चाहता था इसी कारण उसने ये प्रपंच रचा। पुलिस ने धारा 195/196/420 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बताया जाता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks